{"_id":"64d277c6c6844e7c1b0bc194","slug":"delhi-police-took-mlas-brother-in-embezzlement-case-etah-news-c-163-1-sagr1016-3602-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: विधायक के भाई को गबन के मामले में ले गई दिल्ली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: विधायक के भाई को गबन के मामले में ले गई दिल्ली पुलिस
Tue, 08 Aug 2023 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 08 Aug 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जलेसर। दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर मंगलवार शाम दबिश दी। इस दौरान गबन के मामले में क्षेत्रीय विधायक संजीव दिवाकर के भाई को गिरफ्तार कर साथ ले गई। दिल्ली की पुलिस शाम के समय यहां पहुंची।
बताया कि पप्पू पुत्र विकास निवासी गांव अब्दुलपुर हई थाना हसायन जनपद हाथरस के विरुद्ध 1995 में गबन का एक मामला दर्ज हुआ। जिसमें तलाश की जा रही है। सूचना मिली कि वह जलेसर में है, इस आधार पर दबिश दी गई। यहां से पप्पू को गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि दिल्ली की पुलिस आई थी। गबन के मुकदमे के एक आरोपी को पकड़कर ले गई है। जलेसर विधायक संजीव दिवाकर ने बताया कि पप्पू परिवार के भाई हैं। लंबे समय से इन लोगों से हमारा कोई संपर्क नहीं है। जानकारी भी नहीं है कि क्या मुकदमा उनके ऊपर दर्ज है और पुलिस उन्हें पकड़कर ले गई है। पुलिस ने भी परिवार वालों को नहीं बताया। फोन कर जलेसर बुलाया गया, इसके बाद गिरफ्तार करने की जानकारी मिली है। परिवारीजन किसी तरह की सूचना न मिलने पर चिंतित हैं।