{"_id":"6504957a40e4ef38c10b2225","slug":"delegation-of-lawyers-reached-hapur-and-met-colleagues-etah-news-c-163-1-sagr1016-5368-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हापुड़ पहुंच साथियों से मिला वकीलों का प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हापुड़ पहुंच साथियों से मिला वकीलों का प्रतिनिधिमंडल
Fri, 15 Sep 2023 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
एटा। हापुड़ में 29 अगस्त से संघर्षरत अधिवक्ताओं के संघर्ष का जज्बा उस समय और अधिक बढ़ गया। जब बस से पहुंचे कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का साथ उन्हें मिला। अधिवक्ताओं का कहना था कि स्वाभिमान के साथ समझौता बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। वहीं जनपद मुख्यालय पर शुक्रवार को भी हड़ताल जारी रखी गई।
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन कार्यालय पर शुक्रवार सुबह अध्यक्ष अशोक कुमार सिकरवार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें अधिवक्ताओं ने हापुड़ में संघर्ष कर रहे साथियों को सहयोग देने के लिए बार का प्रतिनिधिमंडल भेजने का निर्णय लिया। जिसके चलते पूरे दिन हड़ताल करने का एलान किया। अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदयराज सिंह व कार्यवाहक महासचिव व संयुक्त सचिव जगन वार्ष्णेय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल बस से हापुड़ रवाना हुआ। जहां उन्होंने 29 अगस्त से संघर्षरत साथियों को अपना नैतिक समर्थन दिया। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि स्वाभिमान के साथ समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को पीड़ित अधिवक्ताओं को जल्द से जल्द मुआवजा देना चाहिए। वहीं दोषियों पर कठोर कार्रवाई होनी ही चाहिए।