फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   D.El.Ed: Mathematics and Science papers made students sweat

डीएलएड: गणित और विज्ञान के पेपरों ने छुड़ाए पसीने

Thu, 14 May 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 14 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
D.El.Ed: Mathematics and Science papers made students sweat
एटा। जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा बृहस्पतिवार को तीन पालियों में आयोजित की गई। परीक्षा देने के बाद प्रशिक्षुओं ने बताया कि पहली व दूसरी पाली में विज्ञान और गणित के प्रश्नपत्र कठिन रहे, लेकिन तीसरी पाली में सामाजिक विज्ञान का पेपर कुछ आसान रहा। इससे राहत मिली। वहीं पहली पाली में 364, दूसरी पाली में 438 और तीसरी पाली में 361 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के दूसरे दिन पहली पाली में सुबह 10 बजे से 11 बजे तक हुई। परीक्षा केंद्र पर एक घंटे पहले अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र के साथ उनका आधार कार्ड देखकर प्रवेश दिया गया। प्रथम पाली में पहला पेपर विज्ञान का था। प्रशिक्षुओं ने पेपर कठिन बताया। पहली पाली में परीक्षा केंद्रों पर कुल 5162 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 4798 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा दी। शेष 364 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली में गणित का पेपर भी कठिन रहा। इसमें कुल 7206 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 6768 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा दी। शेष 438 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं तीसरी पाली दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक आयोजित की गई। इसमें सामाजिक विज्ञान विषय का पेपर आयोजित किया गया। इसमें कुल 5084 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 4723 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा दी। शेष 361 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा देने के बाद प्रशिक्षुओं ने बताया कि पेपर आसान रहा। समय रहते हुए पूरा पेपर हल कर लिया गया।
विज्ञापन


डीआईओएस ने किया निरीक्षणः
डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने कई परीक्षा केंद्रों पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने जीटी रोड स्थित श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, सकीट रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा नकलविहीन होते हुए पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



बोले परीक्षार्थी

प्रथम पाली में विज्ञान का पेपर हुआ। पेपर कठिन रहा, जिसकी वजह से कुछ प्रश्न हल करने में समय लग गया। वहीं कुछ प्रश्नों को छोड़ना पड़ा।
- यदुवीर सिंह
दूसरी पाली में गणित विषय का पेपर था। पेपर कठिन स्तर का रहा। हल करने में काफी समय लग गया, जिन अभ्यर्थियों ने नियमित पढ़ाई की उन्हें भी पेपर मध्यम स्तर का नजर आया।
- सुजाता गुप्ता

--वर्जन--

जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित की गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण व सकुशल परीक्षा संपन्न हुई।
- दिनेश कुमार, बीएसए व प्रभारी डायट प्राचार्य
--

देशदीपक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed