फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Delay in announcement of divisional presidents in BJP

Etah News: भाजपा में मंडल अध्यक्षों की घोषणा में देरी, बढ़ रही बेचैनी

Mon, 30 Dec 2024 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 30 Dec 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Delay in announcement of divisional presidents in BJP
एटा। भाजपा का सांगठनिक चुनाव निर्धारित कार्यक्रम से पूरी तरह भटक गया है। दिसंबर के अंत तक जिला अध्यक्षों का चुनाव होना था, लेकिन जिले में अब तक मंडल अध्यक्षों की भी घोषणा न हो सकी है। पार्टी से जुड़े लोगों में इसे लेकर बेचैनी बढ़ रही है।
विज्ञापन

जिले में 15 और 16 दिसंबर को मंडल अध्यक्ष पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया कराई गई। दोनों दिन में कुल 22 मंडलों पर 136 लोगों ने नामांकन कर अपनी दावेदारी पेश की। जिला मुख्यालय पर इनके नामांकन एकत्रित कर प्रदेश मुख्यालय भेज दिए गए। प्रदेश स्तर से इनकी समीक्षा और मूल्यांकन के बाद मंडल अध्यक्ष तय किए जाने हैं। उम्मीद जताई गई थी 22 से 25 दिसंबर के बीच इनको घोषणा कर दी जाएगी। इसके बाद जिलाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। दिसंबर के अंत तक यह चुनाव भी करा लिया जाएगा। लेकिन अब तक मंडल अध्यक्षों का ही परिणाम नहीं आया है।
विज्ञापन

पड़ोसी जिला कासगंज में मंडल अध्यक्षों की घोषणा ने कार्यकर्ताओं में असमंजस व बेचैनी और बढ़ा दी है। उधर, जिलाध्यक्ष चुनाव के लिए तैयारी में जुटे नेताओं का भी इंतजार लंबा खिंचता जा रहा है। जिसके चलते वह भी बेचैन हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने बताया कि पूरे प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया चल रही है। चरण वार परिणामों की घोषणा की जा रही है। जल्द ही एटा के मंडल अध्यक्ष भी घोषित किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कई दावेदार कतार में
जिलाध्यक्ष बनने की होड़ में कई वरिष्ठ भाजपाइयों के साथ ही युवा पदाधिकारी व सदस्य भी कतार में हैं। नामांकन से पहले उन्होंने संगठन के समक्ष अपनी दावेदारी पेश कर दी है। लगातार लखनऊ के चक्कर लग रहे हैं, ताकि उनकी दावेदारी मजबूत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed