{"_id":"6a36fb14fe2e75793004d95e","slug":"deficiency-of-vitamin-d-3-and-calcium-causing-joint-and-knee-pain-at-a-young-age-etah-news-c-163-1-eta1004-152235-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: विटामिन डी-3 और कैल्शियम की कमी से छोटी उम्र में दर्द दे रहे जोड़ और घुटने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: विटामिन डी-3 और कैल्शियम की कमी से छोटी उम्र में दर्द दे रहे जोड़ और घुटने
Sun, 21 Jun 2026 02:11 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में मरीजों को देखते चिकित्सक। संवाद
एटा। मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में रोज मरीजों की लंबी कतार लग रही हैं। सबसे अधिक 45 से अधिक उम्र के लोग उपचार लेने के लिए पहुंच रहे हैं। बुजुर्गों के हाथ पैर समेत जोड़ों में दर्द, अकड़न आदि की समस्या हो रही है। वहीं महिलाओं में सबसे अधिक कमर और पैर आदि के दर्द की समस्या देखने को मिल रही है। विटामिन डी-3 और कैल्शियम की कमी और खानपान का अभाव प्रमुख कारण बन रहा है।
मेडिकल कॉलेज के भूतल पर हड्डी रोग विभाग में शनिवार को सुबह से ही मरीजों की लंबी कतार लगी रही। यहां पर 450 मरीजों को उपचार दिया गया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. ईशान अहमद ने बताया कि कैल्शियम और विटामिन डी-3 की कमी से ज्यादातर लोग जोड़ों और घुटने के दर्द से परेशान हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 45 से अधिक उम्र के लोगों में ही जोड़ों की दर्द की समस्या होने लगती है। इसमें महिलाओं की संख्या अधिक है। उनके पैर, कमर, गर्दन और एड़ी में दर्द की समस्या रहती है। इसके साथ ही 60 से अधिक उम्र के लोगों को भी घुटने में दर्द की समस्या हो रही है।
होम्योपैथिक का भी ले रहे उपचार
मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग में संचालित होम्योपैथिक ओपीडी में भी ज्यादातर लोग दर्द से पीड़ित उपचार लेने के लिए पहुंच रहे हैं। यहां पर 100 मरीजों को रोज उपचार दिया जा रहा है। डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि 100 मरीजों में 50 महिलाएं होती हैं जिनके पैर, एड़ी, कमर व घुटनों में दर्द होता है। इसके साथ ही अन्य लोग भी दर्द से पीड़ित उपचार लेने के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
इन बातों का रखें ध्यान
- सुबह के वक्त धूप अवश्य लें।
- ठंडी चीजों का सेवन करने से परहेज करें।
- दूध से निर्मित पनीर, छाछ आदि का सेवन करें।
- लंबे समय तक कुर्सी पर नहीं बैंठे।