फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   declared the 11 pateint of NS1

नहीं कम हो रहा डेंगू का डंक, 11 को हुई एनएस1 की पुष्टि

Mon, 11 Nov 2019 10:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
declared the 11 pateint of NS1
एटा। जिले में डेंगू की दहशत और बढ़ गई है। जिला अस्पताल में ग्यारह नए मरीजों में एनएस-1 की पुष्टि की र्गई है। 53 मरीजों के खून के सैंपल अगली जांच के लिए अलीगढ़ भेजे गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के दावों के बाद भी डेंगू का दंश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। डेंगू का वायरस बढ़ता ही जा रहा है। जिसके कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। लोगों में डेंगू बीमारी को लेकर डर फैल रहा है। अब तक 75 मरीजों के खून के सैंपल जांच के लिए अलीगढ़ भेजे गए हैं। 48 मरीजों की जांच रिपोर्ट में चार को डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल में अनुराग निवासी एमपी नगर, दुर्गेश निवासी उदयपुरा, शांति प्रसाद निवासी पुलिस लाइन, उमा निवासी नगला मनी, अतुल व सपना निवासी वर्मा नगर, सोनम निवासी संजय नगर, सनी निवासी लालपुर, गीता निवासी डाक बंगलिया, कुलदीप निवासी नंदपुर व प्रियांशु निवासी पीपल अड्डा को एनएस-1 की पुष्टि हुई। सभी के परिजन पीड़ितों को लेकर अन्य नर्सिंग होम चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य कैंप लगा
सदर तहसील क्षेत्र के गांव मरथरा व वाहनपुर में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर मरीजों का परीक्षण किया गया। मरथरा में 19 स्लाइडें बनीं। वहीं 58 मरीजों को नि:शुल्क दवा वितरित की गई। वाहनपुर में 45 स्लाइडें बनाकर 85 मरीजों को दवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed