फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Deceived in the name of Rs 30 lakh to double

रुपये दोगुना करने के नाम पर ठगे 30 लाख

Fri, 23 Jan 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Fri, 23 Jan 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
इंटरनेट पर एक फर्जी कंपनी दिखाकर दिल्ली के तीन आरोपियों ने शहर के
विज्ञापन
अधिवक्ता सहित 12 से ज्यादा लोगों से 30 लाख रुपये ऐंठ लिए। ठगी के शिकार हुए लोगों ने जब इसकी शिकायत एसएसपी से की तो कोतवाली नगर पुलिस ने गुरुवार को दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी तीनों लोगों को शहर के एक होटल से धर दबोचा। उन्हें कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया।


कोतवाली नगर में दी तहरीर में कचहरी रोड निवासी अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी मंगतराम, मुकेश कुमार व आशीष मेहरा ने इंटरनेट पर हेल्पिंग ऑल डॉट इन नामक कंपनी दिखाकर 40 दिन में रकम को दोगुना करने का झांसा देकर उनसे व उनके अन्य साथियों से 30 लाख की ठगी कर ली और गायब हो गए। इसके बाद ठगी करने वाले बड़ी मुश्किल में मिले। उनका कहना था कि आप लोग चिंता न करो हम आपको आपका पूरा पैसा लौटा देंगे। हम लोग कंपनी को दूसरे तरीके से तैयार कर रहे हैं। इस पर वह शांत हो गए, लेकिन उसके बाद भी पैसे नहीं मिले तो किसी तरह से उन्हें 20 जनवरी को शहर में बुला लिया।


शहर में आने के बाद ठग फिर से इंटरनेट पर एक नई कंपनी दिखाने लगे। फिर से पैसों की मांग करके उसे 50 दिनों में दोगुना करने का झांसा देने लगे। इस पर पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने गुरुवार की शाम एक होटल से तीनाें को पकड़ लिया। अधिवक्ता ने बताया कि ठगी के इस गिरोह में और भी कई लोग शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed