{"_id":"64c6812c07ac4dd0f3076b35","slug":"debt-ridden-cantor-owner-conspired-to-grab-peanuts-worth-ten-lakhs-in-etah-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: कर्ज बढ़ा तो कैंटर मालिक ने रची खतरनाक साजिश...सफल होता तो 10 लाख हो जाते अंदर, एक गलती से धरा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: कर्ज बढ़ा तो कैंटर मालिक ने रची खतरनाक साजिश...सफल होता तो 10 लाख हो जाते अंदर, एक गलती से धरा गया
Sun, 30 Jul 2023 08:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 30 Jul 2023 08:56 PM IST
सार
एटा में कर्ज बढ़ा तो कैंटर मालिक ने खतरनाक साजिश रची। यदि वह इसमें सफल होता तो 10 लाख अंदर हो जाते। लेकिन एक गलती की वजह से धरा गया।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में कोतवाली नगर क्षेत्र मंडी समिति के आढ़ती संजय गुप्ता ने 135 क्विंटल मूंगफली जूनागढ़ (गुजरात) के लिए कैंटर में लोड करके 17 जुलाई को भेजी थी। लेकिन, निर्धारित समय में कैंटर के न पहुंचने पर 20 जुलाई को 10 लाख रुपये की मूंगफली हड़प करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। कैंटर मालिक ने कर्ज में डूबे होने की वजह से मूंगफली हड़पने की साजिश रची थी। चार लोग पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में बताया कि कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह की टीम ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें कैंटर मालिक अरुण कुमार निवासी साढूपुर थाना मक्खनपुर फिरोजाबाद, रामलखन उर्फ राम मूर्ति निवासी मुबारिकपुर थाना नसीरपुर फिरोजाबाद, राजीव कुमार निवासी ढोलपुरा थाना लाइनपार फिरोजाबाद और गीतम सिंह निवासी नगला दौलत थाना व जिला मैनपुरी शामिल हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- मां और दो बेटियों की मौत: एटा में एक साथ जलीं तीन चिताएं तो कांप उठा कलेजा, हर आंख से बह निकली अश्रु धारा
विज्ञापन
बताया कि इनसे 178 कट्टा मूंगफली साबित और 47 कट्टा मूंगफली दाना बरामद किया गया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है। इस अपराध में प्रयोग किया गया कैंटर और दो फर्जी नंबर प्लेटें भी बरामद की गईं हैं।
यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज
एसएसपी ने बताया कि कैंटर मालिक और चालक कर्ज में डूब गया था। कैंटर की किस्तें नहीं निकल रही थीं। इसकी वजह से साजिश रची गई थी। चालक रामलखन को रुपयों का लालच देकर साजिश में शामिल कर लिया। फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कैंटर में मूंगफली लोड कराई थी। योजना के तहत कैंटर को फिरोजाबाद स्थित एक पार्किंग में खड़ा किया गया। वहां से संपर्क साधकर गीतम सिंह और इसके बेटे राजेश को मूंगफली बेच दी गई। राजेश फरार है, इसकी तलाश की जा रही है।