{"_id":"0a15ae72a5dc6e57f2bf56e9f3fe4043","slug":"death-of-woman-hit-by-truck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Fri, 16 Jan 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवागढ़-एका सीमा पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में एक बाइक सवार आ गया। उसमें तीन लोग सवार थे। बाइक में सवार महिला गायत्री देवी (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी पर अवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं एका पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया, चालक भागने में सफल रहा। बताते हैं कि बाइक चलाने वाला व्यक्ति हेलमेट नहीं पहने था।
कसबा निधौलीकलां के गांव भुड़ा निवासी लीलाधर अपनी पुत्री गायत्री देवी, तीन वर्षीय धेवती कल्पना के साथ बेटी की ननिहाल गांव नगला छत्तू थाना एका फीरोजाबाद में शादी समारोह में शामिल होने बाइक से जा रहे थे। शाम करीब चार बजे जैसे ही वह थाना अवागढ़-एका सीमा पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में वह आ गए। टक्कर के बाद सड़क पर दूर जा गिरी महिला गायत्री देवी (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लीलाधर व कल्पना घायल हो गई। एकत्रित हुए ग्रामीणों ने घायलों को प्राइवेट क्लीनिक पर भर्ती कराया। जानकारी पर अवागढ़-एका पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। एका पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।