फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Death of Pradhan's brother including woman due to current

बिजली करंट से महिला सहित दो की मौत, पति व बेटी झुलसे

Sat, 07 Aug 2021 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Death of Pradhan's brother including woman due to current
एटा। बिजली के करंट से महिला सहित दो की मौत हो गई। सकरौली क्षेत्र के अंतर्गत विद्युत पोल में आ रहे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। महिला को बचाने में पति और बेटी झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को निजी चिकित्सक के पास भर्ती कराया गया है। अन्य हादसे में प्रधान के युवा भाई की विद्युत करंट लगने से मौत हो गई है।
विज्ञापन

थाना सकरौली क्षेत्र के गांव हंसपुर में नर्मदा देवी (55) पत्नी महाराज सिंह निवासी आलमपुर थाना मिरहची की करंट लगने से मौत हुई है। परिजनों ने बताया कि नर्मदा अपनी बेटी आरती की ससुराल हंसपुर में रहती थीं। शनिवार सुबह करीब पांच बजे खेतों की ओर शौच के लिए जा रही थी। रास्ते में विद्युत पोल के किनारे से निकलीं और करंट की चपेट में आ गईं। आरती को सूचना मिली तो पिता महाराज सिंह के साथ भागकर पहुंची। विद्युत करंट से बचाने का प्रयास करते समय पिता-पुत्री भी झुलसकर घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं दूसरा हादसा थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव राई में हुआ है। शुक्रवार रात करीब 9 बजे उर्वेश यादव (35) पुत्र रामेश्वर दयाल की घर पर ही बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। मृतक के भाई ग्राम प्रधान प्रवेश यादव ने बताया कि गांव में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर लंबे समय से खराब है। कभी-कभी काम करना छोड़ देता है, इसकी वजह से हाई वोल्टेज आ जाते हैं। ऐसा ही शुक्रवार रात को हुआ। अधिक वोल्टेज हो गए और सबमर्सिवल चलाते समय भाई उर्वेश की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबमर्सिवल चलाते समय लगा करंट, युवक की मौत
कासगंज। शनिवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कातौर में विद्युत करंट लगने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को परिजनों ने कोई कार्रवाई नहीं करने दी है। गांव कांतौर निवासी सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक पवन शर्मा का 32 वर्षीय पुत्र सचिन शर्मा दोपहर को घर पर नहाने के लिए सबमर्सिवल चला रहा था। स्टार्ट के लिए उसने स्विच दबाया दो तेज करंट लगा। जब परिजनों की नजर पड़ी तो बिजली बंद की। उसके बाद सचिन को जब तक परिजन उपचार के लिए ले जाते उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के पिता पवन शर्मा कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश पुलिस से सेवानिवृत्त हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed