{"_id":"62fe3ee02ff0507500289b24","slug":"death-of-a-teenager-returning-after-celebrating-friend-s-birthday-etah-news-agr5437028116","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त का जन्मदिन मनाकर लौट रहे किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त का जन्मदिन मनाकर लौट रहे किशोर की मौत
विज्ञापन
मृतक अभिनय ठाकुर फाइल फोटो ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। अलीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलीगंज-कायमगंज मार्ग पर बुधवार की रात अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। जिसे सैफई रेफर कर दिया गया। दोनों किशोर अपने दोस्त का जन्मदिन मनाकर कायमगंज से लौट रहे थे।
जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव भदुइया निवासी अभिषेक ने बताया कि उसका भाई 17 वर्षीय अभिनव ठाकुर रघूपुर निवासी अपने दोस्त अमित के साथ बुधवार को फर्रुखाबाद के कायमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव मझोला निवासी एक दोस्त के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने बाइक से गया था। वहां से वापस आते समय कोल्ड स्टोर से कुछ दूरी पर देर शाम आठ बजे के करीब किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
इससे अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। अमित गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने अमित को सीएचसी पर भर्ती कराया। वहां से सैफई रेफर कर दिया गया। अलीगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार मीणा ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हुआ। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा गया है।
विज्ञापन
हाईस्कूल का छात्र था अभिनव
अभिषेक ने बताया कि अभिनव हाईस्कूल में पढ़ता था। वह अलीगंज के कैल्ठा स्थित स्कूल का छात्र था। मझोला में उसकी बुआ रहती हैं। वहीं एक लड़के से अभिनव की दोस्ती हो गई थी। उसी के जन्मदिन कार्यक्रम में गांव के एक दोस्त की बाइक मांगकर शामिल होने गया था।