फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Death of a married woman, accused of strangulation

विवाहिता की मौत, गला दबाकर हत्या करने का आरोप

Tue, 12 Apr 2022 07:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 07:30 PM IST
विज्ञापन
Death of a married woman, accused of strangulation
अवागढ़। थाना क्षेत्र के गांव बोर्राकलां में सोमवार महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालीजन पर गला दबाकर मारने का आरोप लगाया है। पति सहित छह ससुरालीजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिरोजाबाद जनपद के गांव फरिया निवासी देवेंद्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 22 वर्षीय भतीजी शिखा की शादी अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव बोर्राकलां निवासी अजय के साथ की थी। एक मोटरसाइकिल, दो तोला सोने के आभूषण व एक लाख 80 हजार रुपये दिए थे।
विज्ञापन

शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर भतीजी को प्रताड़ित करने लगे। पिछले महीने 28 मार्च को 70 हजार रुपये और दिए। सोमवार की शाम 4 बजे शिखा की गला दबाकर हत्या कर दी और भाग गए। पति अजय सहित संजू, बबलू, रेखादेवी, सोनी, अमर सिंह पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मायके पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed