फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Deadly attack on protest against indecency with wife, youth serious

पत्नी से अभद्रता के विरोध पर जानलेवा हमला, युवक गंभीर

Fri, 02 Jul 2021 06:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on protest against indecency with wife, youth serious
एटा। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव जिलौली में बृहस्पतिवार देर शाम पत्नी से अभद्रता करने का विरोध करने पर आरोपियों ने पति पर जानलेवा हमला कर दिया। मनोज कुमार सिर में ईंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

घायल के परिवारीजन मोहित कुमार ने बताया कि सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मनोज को अलीगढ़ से दिल्ली रेफर किया गया है, हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस हमले में मनोज के भाई संजय की पत्नी को भी चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष सुधीर सिंह ने बताया कि मनोज की पत्नी सरकारी हैंडपंप से पानी भर रही थी। तभी गांव का राहुल नशे में धुत होकर आया और अभद्रता करने लगा।
विज्ञापन

इसका विरोध किया तो ईंटों से हमला कर दिया। आरोपी के परिजनों ने भी उसका साथ दिया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिवारीजन युवक का इलाज कराने गए हैं अभी तक तहरीर नहीं आई है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। वहीं कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी पुष्पेंद्र कुमार (27) की गांव के ही कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। इसके चलते सिर में गंभीर चोट आई है। मरथरा चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुष्पेंद्र शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था, तभी गिरने से चोट लगी है। जबकि घायल पिटाई करने की बात कह रहा है। अभी उसकी ओर से तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed