फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Deadly attack on car riders after dispute

Etah News: विवाद के बाद कार सवारों पर जानलेवा हमला

Thu, 18 Dec 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 18 Dec 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on car riders after dispute
जीटी रोड पर तोड़फोड़ के बाद खड़ी कार व मौजूद पुलिस और भीड़। संवाद
एटा। कार की चपेट में आने से ई-रिक्शा पलट गया। बृहस्पतिवार को दोपहर के समय जीटी रोड पर इस घटना के बाद कार व ई-रिक्शा चालक में विवाद हो गया। कुछ देर बाद ई-रिक्शा चालक दो अन्य साथियों के साथ आया। लाठी-डंडों से कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। कार चालक पर तमंचे से फायर करते हुए जानलेवा हमला किया।
विज्ञापन


गांव नगला बंदी थाना निधौली कलां निवासी विकास ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर लगभग 1 बजे जीटी रोड स्थित एक दुकान से चाय लेने आए। कोतवाली देहात क्षेत्र में अलीगढ़ मार्ग स्थित दुकान से चाय लेकर जाते समय कार की चपेट में आने से एक ई-रिक्शा पलट गया। इस वजह से विवाद होने लगा।
विज्ञापन


ई-रिक्शा चालक ने गंगानगर निवासी अंकित यादव को बुला लिया। उसने आते ही गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर अंकित ने विकास के ऊपर जानलेवा हमला करते हुए तमंचे से सीधा फायर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देखकर वह कार लेकर वहां से शहर की ओर भागे तो आरोपी पीछा करने लगे। इसकी वजह से विकास ने डरकर कार को एक ढाबे के सामने छोड़ दिया और जान बचाकर भाग गए। आरोप है कि पीछे से आए अंकित व 2 अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडा से कार के सभी शीशे तोड़ दिए।


इतना ही नहीं आरोपी जान से मारने की धमकी व फायरिंग करते हुए भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना के सीसीटीवी फुटेज निकलवाए गए हैं और गहनता से छानबीन करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed