{"_id":"66e71e68be1d60b7dc038d1e","slug":"dead-cow-pulled-by-tractor-in-jalesar-gaushala-etah-news-c-163-1-sagr1016-122870-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जलेसर गोशाला में मरी गाय को ट्रैक्टर से खींचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जलेसर गोशाला में मरी गाय को ट्रैक्टर से खींचा
Sun, 15 Sep 2024 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 15 Sep 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलेसर। जलेसर देहात ग्राम पंचायत स्थित वृहद गो संरक्षण केंद्र के वीडियो बनाकर भाकियू के कार्यकर्ताओं ने रविवार को वायरल किए। इसमें पांच गायों को मरा बताया गया। जबकि पैर में रस्सी बांधकर एक मरी गाय को ट्रैक्टर से खींचकर ले जाते हुए का वीडियो भी है।
निधौली रोड स्थित ग्राम पंचायत जलेसर देहात में यह वृहद गोशाला संचालित है। जिसमें 500 से अधिक गोवंश संरक्षित हैं। रविवार को वायरल किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि पांच गाय मरी हालत में पड़ी हैं। एक गाय का पैर रस्सी से बांधकर ट्रैक्टर द्वारा खींचा जा रहा है। पूरी गोशाला में हर ओर जलभराव और कीचड़, दलदल की स्थिति नजर आ रहा है। यह बताया कि गोवंशों की नादों में कई दिनों से चारा नहीं डाला गया है। गोशाला में घुसने पर केयर टेकर द्वारा धक्का मारने की बात भी कही जा रही है।
वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। हिंदू एकता समूह के संरक्षक शुभम हिंदू का आरोप है कि ग्राम पंचायत जलेसर देहात के नियन्त्रणाधीन वृहद गोशाला में कभी हरा चारा मौके पर नही मिला है। अत्यंत खराब भूसा गाेवंशों को खिलाया जाता है। कीचड़ और गंदगी का हर मौसम में अंबार लगा रहता है। शिकायत के बाद भी अधिकारी कार्रवाई करना तो दूर समस्या को सुनते नहीं हैं। गो संरक्षण के नाम पर शासन से मिलने वाली धनराशि काे बंदरबांट किया जा रहा है।
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप
वायरल वीडियो के बाद खंड विकास अधिकारी पीएस आनंद ने भी सफाई में अपना एक वीडियो बनाकर जारी किया। बताया कि पास में नदी की वजह से जलभराव हो जाता है। पांच गाय मरने की बात गलत है। एक गोवंश मरा था जिसे केयर टेकर उठा न सका तो ट्रैक्टर से ले जाया जा रहा था। भाकियू के कार्यकर्ता जबरन दीवार फांदकर गोशाला में घुसे। केयर टेकर के रोकने पर उसके साथ मारपीट की।
वायरल वीडियो संज्ञान में आने के बाद पहले बीडीओ और बाद में सीवीओ के साथ मैंने गोशाला का निरीक्षण किया। पांच गोवंश बीमार थे, इनमें से एक मरा है। जलभराव की समस्या है, सफाई कराई जा रही है। चारा-पानी का पूरा इंतजाम है। -विपिन कुमार मोरल, एसडीएम