फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dead body of youth found in suspicious circumstances, suspicion of murder

Etah News: संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sun, 14 Jan 2024 01:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 14 Jan 2024 01:00 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in suspicious circumstances, suspicion of murder
एटा। नयागांव थाने से महज दो किमी की दूरी पर शनिवार सुबह करीब 8 बजे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के पिता ने गांव के ही तीन लोगों पर घर से ले जाने के बाद हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



गांव सराय अगहत निवासी महावीर सिंह (22) का शव बिजलीघर के पास पड़ा मिला है। पिता मान सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे गांव के ही तीन युवक घर से बुलाकर ले गए थे। कहा था कि अलीगंज में राशन कार्ड बनवाने जा रहे हैं। इसके बाद रात करीब 8 बजे तक बेटा घर नहीं आया। तब एक युवक के फोन पर कॉल किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। उसके बाद युवक के पिता काे फोन किया। बताया कि सभी लोग अलीगंज में ही हैं और लौटकर आ रहे हैं। उसके बाद किसी से संपर्क नहीं हुआ और शनिवार की सुबह करीब 7 बजे बिजलीघर के पास शव पड़े होने की सूचना मिली। परिजन के साथ पहुंचे तो शव की पहचान बेटे के रूप में हुई।
विज्ञापन


पिता का आरोप है कि बेटे को घर से बुलाने के बाद तीनों ने हत्या कर शव को सड़क पर फेंका है। जानकारी करने पर बताया कि एक एटा में है, जबकि दूसरा खुद को आगरा में बता रहा है। जबकि तीनों ही रात को थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव अमरोली रतनपुर रिश्तेदारी में बेटे को लेकर पहुंचे थे। आशंका है कि हत्या कर शव सड़क पर डालने के बाद कुचल दिया है या फिर कोई अन्य वाहन कुचल गया। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या हादसा प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




जून में हुई थी शादी
मृतक के चाचा श्रीपाल ने बताया कि जून 2023 में महावीर की शादी हुई थी। खेती करके परिवार चलाया जा रहा था। तीन भाइयों में महावीर सबसे छोटा था। बड़े भाई बंटू और राजवीर भी खेती करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed