फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dead body of young man found hanging in Etah wife said he was murdered

फंदे पर लटकता मिला युवक का शवः पत्नी मायके गई थी, बोली-संपत्ति हड़पने को जेठ-जेठानी करते थे प्रताड़ित,मार डाला

Sat, 18 Mar 2023 06:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 Mar 2023 06:12 PM IST
सार

एटा जिले में युवक का शव फंदे पर लटका मिला। इस दौरान उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। सूचना पर रोते बिलखते पहुंची पत्नी ने जेठ-जेठानी द्वारा हत्या करने की बात कही।  
 

विज्ञापन
Dead body of young man found hanging in Etah wife said he was murdered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के एक गांव में बीती शाम युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। पत्नी ने जेठ और जेठानी की प्रताड़ना से परेशान होकर खुदकुशी करने का आरोप लगाया है। जबकि मां ने पुलिस को लिखित में दिया है कि बेटा बीमारी से तनाव में था, इसकी वजह से खुदकुशी की है।

विज्ञापन


मामला जलेसर थाना क्षेत्र के पटना गांव का है। गांव निवासी गजेंद्र पाल सिंह (22) ने घर पर ही पंखा के कुंडे में रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की मां शकुंतला देवी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बीती शाम बेटे को कमरे में फंदे पर लटका देखा था। दरवाजा अंदर से बंद था। इससे दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन

पहले भी खुदखुशी का किया था प्रयास

इसके बाद उसे डॉक्टर को दिखाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान पुत्रवधू गीता देवी चार दिन पहले अपने मायके गई थी। कहा कि बेटा बीमारी के चलते तनाव में रहता था। उसने शादी से पहले भी खुदकुशी करने का प्रयास किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर पत्नी गीता देवी का आरोप है कि जेठ और जेठानी पति को प्रताड़ित करते थे, ताकि संपत्ति को हड़पा जा सके। ससुर दरियाव सिंह व साला जितेंद्र निवासी नवाबपुर, थाना हसायन, जिला हाथरस ने हत्या करने तक का आरोप लगाया है। 

बीमारी से परेशान था युवक

उन्होंने बताया कि बेटी की शादी अप्रैल 2022 में की थी। तभी बेटी ने बताया कि पति को बहुत परेशान किया जाता है। दामाद की हत्या करके शव को फंदे पर लटकाया गया है। थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि युवक बीमारी से परेशान था। इसके चलते फंदा लगाकर खुदकुशी की है। मां ने लिखित में सूचना दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed