{"_id":"60183f7d8ebc3e5683277c75","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-etah-news-agr4787674124","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
मृतक अभय प्रताप फाइल फोटो ।
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। थाना मिरहची क्षेत्र के गांव दतेई में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला है। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। वारदात की खबर मिलने के बाद एएसपी ओपी सिंह, एएसपी क्राइम राहुल कुमार व सीओ सदर इरफान नासिर खान पुलिस बल के साथ पहुंच गए।
गांव दतेई निवासी अभय प्रताप सिंह उर्फ छोटे (37) पुत्र शिशुपाल सिंह का शव गांव से करीब एक किमी दूर स्थित सुरेश के खेत की मेड़ पर खड़े आम के पेड़ पर लटका मिला। मृतक के भाई पंकज सिंह का कहना है कि रविवार की शाम करीब 6.30 बजे छोटे गांव से दूर मछली तालाब में सबमर्सिबल पंप चलाकर पानी छोड़ने गया था।
इसके बाद देर रात तक घर नहीं लौटा तो मोबाइल पर फोन किया गया, लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद तलाश शुरू कर दी गई, पूरी रात ग्रामीणों के साथ तलाश में जुटे रहे। सोमवार की सुबह सुरेश के खेत की मेड़ पर खड़े आम के पेड़ पर शव रस्सी से लटका मिला। पंकज सिंह का आरोप है कि भाई अभय प्रताप की बदमाशों ने हत्या करने के बाद शव को पेड़ पर लटकाया है। वह प्रधानी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था।