फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dead body of missing child found lying in field in Etah police busy investigating case

Etah: खेत में पड़ा मिला लापता बालक का शव, शरीर पर चोटों के निशान; घरवाले बोले- हत्या कर फेंका गया

Sat, 17 Feb 2024 09:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 Feb 2024 09:33 PM IST
सार

एटा में लापता बालक का शव खेत में पड़ा मिला। उसके पर शरीर पर चोटों के निशान मिले। घरवालों ने कहा बेटे की हत्या कर फेंका गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Dead body of missing child found lying in field in Etah police busy investigating case
लवीश कुमार (फ़ाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में शुक्रवार की शाम को घर से निकले बालक का शव शनिवार की शाम एक खेत में पड़ा मिला। खबर मिली तो खबर में चीख पुकार मच गई। सूतना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करके जानकारी जुटाई। परिजन ने हत्या कर शव फेंकने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के गुलाबपुर गांव की है। गांव निवासी लवीश कुमार का 11 वर्षीय पुत्र अवधेश कुमार शुक्रवार शाम से लापता था। रात भर परिजन बालक को इधर-उधर ढूंढ़ते रहे। शनिवार की शाम को भदुआ गांव के समीप गेंहू के खेत में उसका शव मिला है। बालक के परिजन बच्चे की हत्या की आशंका जता रहे हैं। 

विज्ञापन

शरीर पर चोटों के निशान

परिजन ने बताया कि शुक्रवार शाम 7.30 बजे पिता के साथ गया था। वापस आते समय पिता ने घर से कुछ दूरी पर उसे छोड़ दिया था। लेकिन, वह घर नहीं पहुंचा। बताया कि शरीर पर चोटों की निशान हैं। उसकी हत्या की गई है। थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की गहराई के साथ छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed