{"_id":"666ae49102a3024faa09a44d","slug":"dead-body-of-mainpuri-youth-who-came-to-bhandara-found-hanging-on-a-tree-etah-news-c-163-1-eta1001-118258-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: भंडारे में आए मैनपुरी के युवक का पेड़ पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: भंडारे में आए मैनपुरी के युवक का पेड़ पर लटका मिला शव
Thu, 13 Jun 2024 05:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 13 Jun 2024 05:52 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र के गांव गोपालपुर में बुधवार शाम खेतों के पास एक पेड़ पर मैनपुरी के युवक का शव फंदे से लटका मिला। उसका दोस्त यहां गांव में चल रही भागवत के भंडारे में उसे बुलाकर लाया था। घटना के बाद से दोस्त परिवार सहित लापता है। मृतक के परिजन ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
मोनू (24) निवासी धरोंदा थाना कुरावली जिला मैनपुरी ट्रक चालक है। उसके पिता संतोष की बुआ की ससुराल रिजोर थाना क्षेत्र के गांव कन्होली में है। कन्होली का अभिषेक उसके साथ ट्रक पर क्लीनर के रूप में काम करता है। दोनों में दोस्ती थी। बुधवार को अभिषेक के कहने पर मोनू यहां भंडारा खाने के लिए आया था। दावत चल रही थी, तभी मोनू कहीं चला गया। उसको जानने वाले लोग ढूंढने निकले तो देर शाम दूसरे गांव गोपालपुर के बाहर खेतों के पास एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ उसका शव मिला। यह देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अंगौछे से फंदा बनाकर लटके शव को उतारा। गांव के लोगों ने मोनू के परिजन को सूचना दी।
मोनू के चाचा भगनेश कुमार ने हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भतीजे मोनू को उसका दोस्त घर से लेकर आया था। कन्होली में भागवत कथा चल रह थी। जिसका बुधवार को भंडारा हो रहा था। वहां से अभिषेक उसको अपने साथ लेकर कहीं चला गया। उसकी हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिया है। अभिषेक और उसका परिवार गांव में नहीं है। सीओ सकीट संजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। आरोपों की भी जांच कराई जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा।