{"_id":"602963b68ebc3ee95f323110","slug":"dead-body-hung-on-tree-etah-news-agr480661094","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। मोबाइल पर कॉल कर बुलाने के बाद आरोपियों ने युवक की हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया। वारदात के बाद आरोपी युवक के मोबाइल में पड़ी दो सिमों को भी अपने साथ ले गए। मामले में मृत युवक के भाई ने दो सगे भाइयों के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव नकटई और नगला करन के बीच स्थित गांव प्रधान संजीव कुमार के आम के बाग में उपेंद्र सिंह उर्फ बोहरे (21) पुत्र सुबोध कुमार निवासी नगला करन, थाना राजा का रामपुर का शव पेड़ पर शनिवार को लटका मिला।
सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। उपेंद्र के भाई पुष्पेंद्र सिंह का आरोप है कि आलोक कुमार और कल्लू सिंह निवासी गांव भगवानपुरा थाना राजा का रामपुर ने भाई को कॉल कर बुलाया था। उपेंद्र उसके साथ सरसों के खेत में मजदूरों से काम करा रहा था। आरोप है कि आलोक और कल्लू सिंह ने गला दबाकर उपेंद्र हत्या कर दी और शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ पर गमछा से लटका दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि हत्या के बाद आरोपी उसके मोबाइल में पड़ी दो सिमों को भी अपने साथ ले गए। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार मिश्रा ने बताया है कि शव पेड़ पर लटका मिला है। हत्या का आरोप लगाया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।