फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   dead body found in etah

गांव कंगरौल से मिला कटा सिर

Sat, 05 Mar 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Sat, 05 Mar 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
कंगरौल गांव के समीप गुरुवार रात जंगल में कटा हुआ सिर पड़ा मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सिर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने तीन दिन पहले मिली सिर कटी लाश और गुरुवार को बरामद सिर का डीएनए टेस्ट कराएगी। कटा हुआ सिर तीन दिन पूर्व मिले अज्ञात शव का होने की आशंका जताई है।  
विज्ञापन


एक मार्च को गांव कंगरौल के पास कुछ लोगों ने सिर कटी लाश पड़ी देखी थी। जिसे देख आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी थी। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की कोशिश की ,मगर शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद गुरुवार शाम कंगरौल गांव से पांच किमी दूर जंगल से अज्ञात सिर पड़ा मिला। पुलिस ने सिर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस  सिर कटी लाश और सिर दोनों का डीएनए कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed