फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   DCB president snacth the key of car and house

जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ने सचिव की गाड़ी और मकान की चाबी छीनी

Mon, 18 Nov 2019 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
DCB president snacth the key of car and house
एटा। जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) के अध्यक्ष का घपला पकड़ा तो वह बैंक सचिव के आवास पर जा धमके और अभद्रता करते हुए उन्हें मकान से बाहर निकालकर ताला लगा दिया। इतने से भी गुस्सा ठंडा नहीं हुआ तो कार की चाबी भी छीन ली। मामले की तहरीर कोतवाली नगर में डीबीबी अध्यक्ष के खिलाफ दी गई है।
विज्ञापन

डीसीबी के सचिव विनय चौधरी का आरोप है कि अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बैंक की गाड़ी का उपयोग कर रहे हैं। बैंक की कार का डीजल अपनी गाड़ी में इस्तेमाल किया जाता है, जबकि जनरेटर का भी डीजल निकाल लिया जाता है। कार का औसतन एवरेज 12 से 13 किमी प्रति लीटर है, जबकि लॉगशीट में इसे छह किमी की दर से दिया जाता है। यह घपला जब पकड़ में आया तो अध्यक्ष भूपेंद सिंह से वार्ता की गई, इस पर उन्होंने घर आकर उन्हें मकान से बाहर कर दिया और ताला लगा दिया। इतना ही नहीं कार की चाबी भी छीन ली।
विज्ञापन

आरोप है कि अध्यक्ष ने कहा कि कार और चालक का खुद इंतजाम करो, जबकि बैंक की ओर से कार व चालक दिया गया है। सचिव ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है। सचिव के मुताबिक घटनाक्रम रविवार का है, लेकिन देर रात मकान का ताला प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के कहने पर खोला गया। पुलिस के हस्तक्षेप से मकान में रहने को मिला, लेकिन गाड़ी की चाबी सोमवार को भी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीबी अध्यक्ष की ओर से घर पर आकर अभद्रता की गई। इसके बाद मकान में ताला लगा दिया, जो पुलिस के हस्तक्षेप के बाद रविवार रात में खोला गया, कार की चाबी अभी तक नहीं दी है।

विनय चौधरी, सचिव, डीसीबी।
- सहकारिता सप्ताह चल रहा है, पटियाली जाने के लिए कहा गया तो मना कर दिया। इसलिए गाड़ी की चाबी मांगी गई थी, मकान में ताला लगाने की बात गलत है। आज बोर्ड की बैठक कर सचिव का स्थानांतरण कराया जाएगा।
भूपेंद्र सिंह, डीसीबी अध्यक्ष, डीसीबी।
- डीसीबी सचिव विनय चौधरी की ओर से तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
- अशोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed