फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Daughter was talking to boyfriend mother snatched mobile teenager commit suicide

UP: प्रेमी से बात कर रही थी बेटी...मां की इस बात से हुई नाराज, किशोरी ने उठाया ऐसा कदम; परिवार में मचा चीत्कार

Wed, 23 Apr 2025 08:09 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 23 Apr 2025 08:09 PM IST
सार

प्रेमी से बात करते हुए बेटी को मां ने पकड़ लिया। उसका मोबाइल छीन लिया। इससे आहत होकर किशोरी ने आत्मघाती कदम उठाया। परिवार में चीत्कार मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
 

विज्ञापन
Daughter was talking to boyfriend mother snatched mobile teenager commit suicide
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। पिता ने बताया कि प्रेमी से बात करते समय मां ने इसका फोन छीन लिया, जिसकी वजह से वह नाराज हो गई थी। बेटी ने इसी वर्ष कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा दी है।
विज्ञापन


 

पिता ने बताया कि वह खेती-बाड़ी और मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। दो बेटे हैं जो बाहर रहकर नौकरी कर रहे हैं, वहीं घर पर बेटी (16) रहती है। मंगलवार को दोपहर के समय वह फोन पर किसी लड़के से बात कर रही थी, तभी उसकी मां ने फोन छीन लिया। शाम को बेटी से बात की, तो उसने बताया कि वह जिस लड़के से फोन पर बात करती है उसी से विवाह करना चाहती है। हम लोग तैयार हो गए, लेकिन कह दिया कि अगर लड़का समझ में आया तो ही तुम्हारा विवाह उसके साथ करेंगे।

ये भी पढ़ें- UP: अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने इन चार शब्दों में बयां की ताज की खूबसूरती...देखें ये शानदार तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने बताया कि बुधवार की सुबह पत्नी को साथ लेकर घर से चंद कदम की दूरी पर भूसा भरने के लिए बुर्जी लगाने की तैयारी कर रहा था। सुबह 7:30 बजे काम पर लगा था तो बेटी दो बार हम लोगों के पास घूम कर आई। सुबह 8:30 के बाद लौट कर दोबारा नहीं आई। लगभग 10:30 बजे काम खत्म करने के बाद हम लोग घर पर पहुंचे, तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस को सूचना देकर दरवाजा अंदर से जाकर खोला गया, तो देखा बेटी कमरे में फंदे पर लटक रही है।

ये भी पढ़ें-UP: ताजमहल को लेकर अमेरिकी उप राष्ट्रपति ने पूछे ये  तीन सवाल, बच्चों ने पूछा- कैसे लाए गए थे इतने भारी पत्थर
 
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने बेटी को नीचे उतारा, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है। मौत का सही कारण तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर मिलती है, तो रिपोर्ट दर्ज कर गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed