फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   daughter looking for her from hospital to hospital After losing her mother in stampede at satsang

हाथरस हादसा: सत्संग में हुई भगदड़ में खो गई मां... तलाश को अस्पताल-अस्पताल भटक रही बेटी

Fri, 05 Jul 2024 07:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 05 Jul 2024 07:18 PM IST
सार

हाथरस में सत्संग के समापन के समय हुई भगदड़ में मां खो गई। अब उसकी तलाश को बेटी अस्पताल दर अस्पताल भटक रही है। 

विज्ञापन
daughter looking for her from hospital to hospital After losing her mother in stampede at satsang
सत्संग में हुई भगदड़ में खो गई मां... तलाश को अस्पताल-अस्पताल भटक रही बेटी - फोटो : video grab

विस्तार

यूपी के हाथरस के सिकंदराराऊ में दो जून को हुए हादसे में 121 लोगों की जान चली गई। तीन दिन बीतने के बाद अभी तक कई लोग घर तक नहीं पहुंचे हैं। जिनके परिजन लगातार तलाश कर रहे हैं। शुक्रवार को मैनपुरी जिले की एक महिला अपनी मां की तलाश में एटा मेडिकल कॉलेज पहुंची। जो यहां भी नहीं मिलीं। इसके बाद हताश चली गई।

विज्ञापन


मैनपुरी जिले के गांव जिरौली थाना भोगांव निवासी पिंकी ने रोते हुए बताया कि मां सावित्री देवी दो जून को भोले बाबा के सत्संग में शामिल होने के लिए गई थीं। दोपहर के बाद सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिली कि वहां भगदड़ मच गई है। इसके चलते बहुत से लोगों की मौत भी हो गई है। सूचना मिलते ही हम लोग मां को ढूंढने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। जब वहां मां नहीं मिलीं तो हाथरस पहुंचे।
विज्ञापन


वहां भी कोई पता नहीं चल सका तो अलीगढ़ तक गए, लेकिन मां का पता नहीं चल सका। कुछ लोगों ने बताया कि सबसे पहले घायलों व मृतकों को एटा मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। तब हम लोग शुक्रवार को यहां पहुंचे हैं लेकिन यहां भी कुछ जानकारी नहीं मिल पा रही है। समझ नहीं आ रहा कि मां आखिर कहां हैं और उनके साथ क्या हुआ है?
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed