फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   danteras preparation start

घरों-प्रतिष्ठानों में तैयारियां शुरू, पंचोत्सव की शुरूआत

Sun, 08 Nov 2015 06:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 Nov 2015 06:17 PM IST
विज्ञापन
danteras preparation start
जिले में धनतेरस का पर्व सोमवार को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। शहर में इसकी आहट रविवार को देखने को मिली। आभूषण विक्रेताओं से लेकर बर्तन विक्रेताओं, बाइक और कार एजेंसियों पर व्यापारी विशेष तैयारियां करते दिखाई दिए। रविवार को व्यापारियों का दिन बिक्री की तैयारियों में ही गुजरा है। महिलाओं का पूरा दिन घर की साफ-सफाई में गुजरा।
विज्ञापन


मान्यता के अनुसार लोग धनतेरस पर्व पर खरीददारी करना शुभ मानते हैं। इस पर्व में नए बर्तन या सोना चांदी खरीदने की परंपरा है। विशेषकर पीतल के बर्तन खरीदना लोग बहुत शुभ मानते हैं। इसके अलावा आज के दिन लोग बाइक, कार भी खरीदना शुभ मानते हैं। इसके चलते शहर में सोमवार को बाइक, कार, आभूषण और बर्तनों की दुकानें सजती रही।
विज्ञापन



ज्योतिषाचार्य नेत्रपाल शर्मा के अनुसार धनतेरस का पर्व सुख-समृद्धि यश और वैभव का पर्व माना जाता है। इस दिन धन के देवता कुबेर और आयुर्वेद के देव धन्वतंरि की पूजा का महत्व है। उन्होंने बताया कि स्कंदपुराण के अनुसार कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को प्रदोष काल में घर के दरवाजे पर यमराज के लिए दीप देने से अकाल मृत्यु का भय खत्म हो जाता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
धनतेरस पूजा मुहूर्त
शाम 06:04 से 07:06 तक
प्रदोष काल में दीपदान पूजा मुहूर्त
शाम 5:38 से 8:10 तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed