फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Danced to the Haryanvi songs of Renuka Pawar and Aman Jaji.

Etah News: रेणुका पवार और अमन जाजी के हरियाणवी गानों पर खूब लगे ठुमके

Mon, 10 Feb 2025 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 10 Feb 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Danced to the Haryanvi songs of Renuka Pawar and Aman Jaji.
एटा महोत्सव पांडाल में हरियाणवीं गानों की प्रस्तुति देती रेणुका पवार - फोटो : एटा महोत्सव पांडाल में हरियाणवीं गानों की प्रस्तुति देती रेणुका पवार
एटा। राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी एटा महोत्सव में रविवार रात हरियाणवी म्यूजिकल नाइट विद रेणुका पवार अमन जाजी प्रस्तुति देने पहुंचे। हरियाणवी धुनों और धमाकेदार बीट्स पर लोगों ने जमकर ठुमके लगाए। रेणुका पवार ने ऐसा माहौल बनाया कि लोग अपनी जगह पर खड़े होकर झूमने लगे। 52 गज, जाऊंगी पानी लेन, घूम घांगरो, बीपी हाई, डीजे पे नाचुंगी, गुलाबी लहगे, नई बहू, मत छेड़ बलम आदि हरियाणवी गाने पेश किए।
विज्ञापन

गायिका रेणुका मंच पर आईं तो युवाओं ने मोबाइल की फ्लैश लाइट से उनका स्वागत किया। इसके बाद रेणुका ने हरियाणवी गीत 52 गज का दामन पहन से लेकर पंजाबी गाने हो गई तेरी बल्ले-बल्ले गाकर धमाल मचाया। रेणुका के बाद अमन जाजी ने अपने हिट गानों ओवर कोन्फिडेट, विलन रहन दे, भाई तेरा गुंडा से, फोरचूनर, बंदूक, चांदी के सितारे गानों के साथ डांस कर लोगों को लुभाया।
विज्ञापन

गायकों को देखने के लिए भारी तादाद में भीड़ जमा हो गई। लोग इनकी एक झलक पाने को इधर-उधर दौड़ते दिखे। किसी प्रकार का हंगामा न हो इसको लेकर पुलिस भी पंडाल के चारों ओर भ्रमण करती दिखी। लोगों का धन्यवाद कर रेणुका और अमन ने लोगों का शुक्रिया अदा किया। कहा कि आप लोगों ने जो रील अपने मोबाइलों में बनाई है, उसको अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करेंगे तो मैं भी उसे लाइक और शेयर करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed