{"_id":"6532bfa1aab8282b3b0bec1d","slug":"d-ranking-departments-should-be-alert-make-improvements-etah-news-c-163-1-sagr1016-7162-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: डी रैंकिंग वाले विभाग हो जाएं सतर्क, करें सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: डी रैंकिंग वाले विभाग हो जाएं सतर्क, करें सुधार
Fri, 20 Oct 2023 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
एटा। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड को लेकर इस समय काफी जोर दिया जा रहा है। इस पर प्राप्त रैंकिंग, ग्रेडिंग पर डीएम ने समीक्षा की। डी रैंकिंग वाले विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सतर्क हो जाएं और कार्यों में सुधार करें।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक के दौरान डीएम प्रेम रंजन सिंह ने निर्माणाधीन परियोजनाओं, निर्माण कार्याें एवं विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। कहा कि विभाग गुणवत्तापूर्ण और समय के अंदर योजनाओं, कार्यक्रमों, अभियानों को पूर्ण करें। इससे कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर रैंकिंग, ग्रेडिंग में सुधार हो सके। सभी विभागाध्यक्ष अपने विभागीय पोर्टल को स्वयं भी चेक करें। पीएम योजना के तहत जिन लाभार्थियों को किस्त जा चुकी है, उनके आवास को पूर्ण कराएं। डीपीआरओ शौचालय की किस्त समय से जारी करें। स्वच्छ भारत मिशन फेस द्वितीय के तहत होने वाले निर्माण कार्याें को मानक एवं गुणवत्तापरक ढंग से पूरा कराएं।
ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालयों में शासन द्वारा निर्धारित पैरामीटर पर कार्य पूरे कराएं जाएं। पीएम विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों को आच्छादित करने के लिए पंजीकरण कराएं। सीडीओ डाॅ. एके बाजपेयी, सीएमओ डाॅ. यूके त्रिपाठी, डीडीओ प्रवीन कुमार राय, डीसी एनआरएलएम प्रतिमा निमेष, डीसी मनरेगा प्रभूदयाल, डीआईओएस चंद्रकेश सिंह, बीएसए दिनेश कुमार, डीएओ मनवीर सिंह, डीएसटीओ प्रदीप कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मुनीशवीर सिंह, डीपीआरओ केके सिंह चौहान आदि रहे।