फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Cylinder caught fire while installing regulator, thrown into pond

Etah News: रेगूलेटर लगाते समय सिलिंडर में लगी आग, तालाब में फेंका

Sun, 03 Sep 2023 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 03 Sep 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Cylinder caught fire while installing regulator, thrown into pond
एटा। थाना मलावन क्षेत्र के गांव सैदपुर में खाना बनाने के लिए गैस सिलिंडर बदलते समय आग लग गई। इसके बाद घर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, स्थानीय लोगों ने आग उगलते सिलिंडर को उठा कर तालाब में फेंक दिया।
विज्ञापन

गांव सैदपुर में प्रवीन के घर में रविवार सुबह के समय रसोई गैस खत्म हो गई। दूसरा सिलिंडर रखकर रेगूलेटर लगाया जा रहा था तभी गैस लीक हो गई और किसी तरह सिलिंडर में आग लग गई। इसके बाद लोगों ने फायर ब्रिगेड तथा 112 को सूचना दी। कुछ देर इंतजार करने के बाद लोगों ने हिम्मत जुटाते हुए सिलिंडर को तालाब में फेंक दिया। बाद में पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तालाब में भी जल रहे सिलिंडर की आग को बुझाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी केतन कुमार ने बताया कि गनीमत रही कि कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। कहा कि जब भी गैस सिलिंडर बदलते समय सावधानी बरतना जरूरी। जिससे कि आगजनी जैसी घटनाओं से बचा जा सके। देख लें कि सिलिंडर बदलते समय आसपास कहीं आग न जल रही हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed