फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Cyclist dies due to Max collision

मैक्स की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत

Sat, 03 Jul 2021 10:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Cyclist dies due to Max collision
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र में अलीगंज रोड स्थित गांव शीतलपुर के पास शनिवार सुबह मैक्स की टक्कर से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में पिता-पुत्री सहित छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव शीतलपुर निवासी संतोष कुमार (34) पुत्र ओमप्रकाश शनिवार सुबह करीब पांच बजे साइकिल से मंडी जा रहे थे। गांव के ही निकट एक मैक्स ने संतोष की साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मैक्स लेकर फरार हो गया। जिला अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही संतोष की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

इधर, थाना सकीट क्षेत्र स्थित गांव कवार के पास बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में अजय कुमार निवासी दीगरपुर थाना मेरापुर जिला फर्रुखाबाद घायल हो गया। गंभीर हालत में युवक को आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं फिरोजाबाद के जसराना थाना क्षेत्र के गांव खड़ीत के निकट कार की चपेट में आने से बाइक सवार शिव कुमार, उसकी पुत्री प्रिया और पुत्र हसरू निवासीगण गांव केशवराय थाना टूंडला जिला फिरोजाबाद घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य हादसों में मीरा देवी पत्नी धर्मेंद्र निवासी चूरामण थाना सकीट और अजय कुमार निवासी शाहपुर थाना बागवाला घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed