फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Cyber ??thugs withdraw money from accounts of five people

साइबर ठगों ने पांच लोगों के खातों से निकाली रकम

Fri, 18 Jun 2021 06:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
Cyber ??thugs withdraw money from accounts of five people
एटा। जिले में साइबर ठगों के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ठगी के शिकार पांच लोगों ने बुधवार को मुकदमे दर्ज कराए हैं। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव जरारी निवासी मुनीष कुमार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया है कि 12 मार्च को एक मोबाइल नंबर संचालक ने केनरा बैंक स्थित खाते से एक लाख 13 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। थाना निधौली कलां में राकेश कुमार निवासी गांव दुर्जन ने मोबाइल नंबर संचालक के खिलाफ मैसेज भेजकर खाते में 33 हजार रुपये डलवाने का मुकदमा लिखाया है।
विज्ञापन

थाना मलावन में गौरव निवासी मलावन ने धोखाधड़ी कर खाता से 27 हजार रुपये निकालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली देहात में माधुरी मिश्रा निवासी असरौली ने मोबाइल नंबर संचालक पर धोखाधड़ी कर खाता से 74 हजार 500 रुपये निकालने और राहुल कुमार शर्मा निवासी शिवसिंहपुर ने कोतवाली नगर में धोखाधड़ी करके खाता से 8400 रुपये निकालने के मुकदमे लिखाए हैं। पुलिस ने साइबर ठगों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed