{"_id":"604126468ebc3e14fc00427a","slug":"cut-the-ear-etah-news-agr4832546175","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस ने गिराई दीवार तो दांतों से काट डाला कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंस ने गिराई दीवार तो दांतों से काट डाला कान
विज्ञापन
एटा के एक गांव में कुछ ऐसा मामला सामने आया कि लोग भौचक्के रह गए। यहां एक आदमी की भैंस ने दूसरे के घर की दीवार गिरा दी। इस पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े ने एक युवक ने दूसरे युवक का दांतों से कान काट दिया।
मामला थाना सकीट क्षेत्र के गांव नगला पुनी है। गांव निवासी विनोद कुमार का आरोप है कि मंगलवार की रात करीब आठ बजे गांव के ही दीपू व योगेश की भैंस ने ईंटों की दीवर को गिरा दिया था।
इसकी शिकायत की गई तो दोनों भाई अपनी मां रामसखी और गंगा सिंह को के साथ लाठी डंडा लेकर आ गए। चारों लोगों ने उन्हें व पत्नी चंद्रवती को बुरी तरह से पीटा। आरोप है कि दीपू और योगेश ने दांतों से आधा कान काटकर अलग कर दिया। लहुलुहान हालत में परिजन थाना लेकर पहुंचे यहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
संवाद