फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   cultural program The artists of Mumbai

मुंबई के कलाकारों ने मचाया धमाल

Sat, 17 Jan 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Sat, 17 Jan 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
cultural program The artists of Mumbai
राजकीय प्रदर्शनी पंडाल में शुक्रवार की रात स्वर्णांजलि नाइट का आयोजन किया गया। मुंबई से आए कलाकारों ने जमकर धमाल मचाया। गायक नेहा चौहान ने अपने गीतों के जादू से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन



कार्यक्रम का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश केके शर्मा ने फीता काटकर किया। इसके बाद शुरू हुआ धमाल। मुंबई से आए कलाकारों ने फिल्मी गीतों पर एकल नृत्य तो कभी सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति देकर पंडाल में मौजूद लोगों को तालियां बजाने व झूमने पर मजबूर कर दिया। बीच-बीच में हंसी के फुव्वारे भी छोड़े गए। ‘चार बज गए लेकिन पार्टी अभी बाकी है, हवन करेंगे हवन करेंगे, तेरा ध्यान किधर है तेरा हीरो इधर है’ आदि फिल्मी गानों पर कलाकार जमकर थिरके। दूसरी ओर गायिका नेहा चौहान ने नए व पुराने फिल्मी गीतों के साथ रीमिक्स गाने भी सुनाए।
विज्ञापन




 गाने सुनकर कलाकारों के साथ दर्शक भी झूमने पर मजबूर हो गए। देर रात तक चले कार्यक्रम का लोगों ने जमकर आनंद उठाया। कार्यक्रम संयोजक संजीव श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर सिविल जज सीनियर डिवीजन हुसैन अहमद अंसारी, एसडीएम सदर अजीत कुमार सिंह, पालिकाध्यक्ष पालिका गांधी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed