फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   cultural program of Mathura's artists

मथुरा के कलाकारों ने बांधा समां

Thu, 22 Jan 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Thu, 22 Jan 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
cultural program of Mathura's artists
राजकीय प्रदर्शनी पंडाल में बुधवार की रात ब्रज लोक गीत और नृत्य संध्या का कार्यक्रम आयोजन हुआ। इसमें मथुरा से आए कलाकारों ने अपने ब्रजगीतों से सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में कृष्णलीला सहित आदि नाटकों का मंचन भी किया गया।
विज्ञापन



कार्यक्रम का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश केके शर्मा ने फीता काटकर किया। इसके बाद सीजेएम एके तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलन किया। मथुरा से आए नीलेश ग्रुप के कलाकारों द्वारा गाए गए गीत मुरली वाले आएंगे, दिल से बुलाके देख पर उपस्थित दर्शक झूम उठे। वहीं, ग्रुप के कलाकारों द्वारा कृष्ण की माखन लीला, रासलीला आदि का मंचन भी किया गया। देररात तक लोग पंडाल में जमे रहे। कार्यक्रम संयोजक रामसनेही गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर सिविल जज सीनियर डिवीजन हुसैन अहमद अंसारी, एसीजेएम चंद्रपाल सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह कंज, अमित जौहरी, सीपी सिंह, योगेश एड, जावेद मासूम, सुनील यादव, ओमप्रकाश अकेला, आश गुप्ता, सुमन पालीवाल मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed