फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   cultural

नवरात्र के लिए सजने लगे बाजार व मंदिर

Mon, 12 Oct 2020 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
cultural
नवरात्र को लेकर पथवारी मंदिर में चल रहा साफ सफाई का कार्य । - फोटो : ETAH
एटा। नवरात्र 17 अक्तूबर से शुरू हो रहे हैं। इसी को लेकर मंदिर और बाजार सजने लगे हैं। शहर में देवी माता के विख्यात दो मंदिर हैं। यहां पुजारी सहित मंदिर प्रबंधन रंगाई-पुताई के साथ अन्य व्यवस्थाएं करने में जुट गए हैं। वहीं बाजार में भी दुकानों पर पूजन की सामग्री सज गई है।
विज्ञापन

रविवार को ठंडी सड़क स्थित काली माता मंदिर में नवरात्र को लेकर रंगाई पुताई का कार्य कराया जा रहा है। पिछले नवरात्र लॉकडाउन लगने की वजह से फीके रहे। इसकी वजह से इस बार पंडित समेत मंदिर प्रबंधन धूम-धाम से नवरात्र मनाने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं बाजार में भी दुकानदारों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान सजाना शुरू कर दिए हैं। विक्रेता अजीम खान का कहना है कि अभी नवरात्र शुरू होने में पांच दिन बकाया है। ग्राहक की खरीदारी अभी कम है। बुधवार से ग्राहक नवरात्र की पूजन सामग्री व अन्य सामान की खरीदारी के लिए उमड़ेंगे।
विज्ञापन

होर्डिंग्स बिगाड़ रहे जनता दुर्गा मंदिर की शोभा
जीटी रोड स्थित जनता दुर्गा मंदिर के बाहर अवैध रूप से लोगों ने होर्डिंग्स लगा रखे हैं। इससे वहां के महंत मंदिर की सौंदर्यता को लेकर परेशान हैं। होर्डिंग्स लगे होने की वजह से मंदिर पूरी तरह से ढका हुआ है। पता ही नहीं चल पाता है कि यहां पर जनता दुर्गा मंदिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed