फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   CRPF jawan given last farewell with guard of honor in Etah

UP: गांव पहुंचा CRPF जवान का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन को उमड़ा सैलाब; गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई

Tue, 27 Feb 2024 09:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 27 Feb 2024 09:31 PM IST
सार

एटा में सीआरपीएफ जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन को जनसैलाब उमड़ पड़ा। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई। 

विज्ञापन
CRPF jawan given last farewell with guard of honor in Etah
गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सीआरपीएफ जवान को अंतिम विदाई दी गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में मंगलवार को सीआरपीएफ जवान वीरपाल का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ गांव सोहन नगर टपुआ पहुंचा। जवान का पार्थिव शरीर पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। जवान के अंतिम दर्शन के लिए हुजूम उमड़ पड़ा। 

विज्ञापन


परिजन ने बताया कि सीआरपीएफ की 5वीं बटालियन दिल्ली में तैनात वीरपाल सिंह कुछ दिवस से बीमार चल रहे थे। उपचार के लिए बालाजी हॉस्पिटल दिल्ली में भर्ती कराकर इलाज करा रहे थे। यहां निधन हो गया। बड़ी संख्या में लोगो का हुजूम भी सीआरपीएफ जवान के अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे। पैतृक गांव सोहन नगर टपुआ में सीआरपीएफ के जवानों ने गार्ड ऑफ़ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी। 
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी सुधांशु शेखर व उप निरीक्षक अश्विनी कुमार ने सलामी दी। पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधपाल सिंह, लोकसभा प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य, भाजपा नेता रणजीत यादव, करण सिंह यादव, सपा विधानसभा अध्यक्ष सुभाष शाक्य आदि ने श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed