{"_id":"6990b6399abd3e5f40033109","slug":"crowd-in-the-pathology-lab-of-the-medical-college-causes-problems-for-the-patients-etah-news-c-163-1-eta1004-146382-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी लैब में भीड़ से मरीजों को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी लैब में भीड़ से मरीजों को परेशानी
Sat, 14 Feb 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 14 Feb 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी लैब में रक्त जांच की रिपोर्ट लेने के लिए लगी मरीजों की भीड़। संवाद
एटा। मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी लैब में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। यहां मरीज रक्त का सैंपल देने और रिपोर्ट लेने के लिए घंटों लाइन में लग रहे हैं। जगह कम होने की वजह से मरीजों का दम घुट रहा है। इसके साथ ही मरीज व तीमारदार को गलत रिपोर्ट दी जा रही है। इससे मरीज परेशान हैं।
मेडिकल कॉलेज के भूतल पर कमरा नंबर 20 व 21 में मरीजों के रक्त की रिपोर्ट तैयार की जाती है। यहां पर जगह कम होने से मरीज और तीमारदार खड़े तक नहीं हो पाते हैं। मरीजों की भीड़ अधिक होने की वजह से आपस में धक्का-मुक्की होती है। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए कोई सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात नहीं किया गया है। शनिवार को यहां पर भीड़ अधिक होने की वजह से महिला की हालत खराब हो गई। इसके बाद वह बिना रिपोर्ट लिए ही निकल आई। मरीजों को रक्त की जांच रिपोर्ट देने के लिए यहां पर मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों के साथ बाहरी लोग भी बैठ जाते हैं। इस वजह से मरीजों को सही रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है।
केस-1 : मेडिकल कॉलेज के कमरा नंबर 21 में शनिवार को रागिनी जांच रिपोर्ट लेने पहुंची। यहां पर कर्मचारियों ने रक्त की पूरी जांच नहीं दी। जब चिकित्सक ने रिपोर्ट देखी तो पता चला कि रिपोर्ट आधी ही दी गई है। दोबारा लेने जाने के दौरान भीड़ की वजह से परेशानी हुई।
विज्ञापन
केस-2 : पैथोलॉजी के कमरा नंबर 21 में जितेंद्र कुमार रिपोर्ट लेने पहुंचे। यहां उन्हें गलत रिपोर्ट पकड़ा दी गई। चिकित्सकों ने जब रिपोर्ट देखी तो फिर से रिपोर्ट लाने के लिए कहा गया। बाद में उन्हें सही रिपोर्ट दी गई। इस दौरान मरीज को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मेडिकल कॉलेज में मरीजों को रक्त जांच रिपोर्ट गलत के साथ आधी अधूरी दी जा रही है और बाहरी व्यक्ति आकर बैठ रहे है। ऐसी जानकारी नहीं है। इस मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. बलवीर सिंह, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज