{"_id":"66b63f88b942e4f233051ef1","slug":"criminals-from-badaun-bareilly-and-mainpuri-arrested-in-encounter-etah-news-c-163-1-eta1001-121077-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बदायूं, बरेली और मैनपुरी के बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बदायूं, बरेली और मैनपुरी के बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
Fri, 09 Aug 2024 09:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 09 Aug 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल आरोपी से पूछताछ करते एसएसपी श्यामनारायण सिंह व अन्य
- फोटो : मुठभेड़ में घायल आरोपी से पूछताछ करते एसएसपी श्यामनारायण सिंह व अन्य
एटा। थाना पिलुआ पुलिस की बृहस्पतिवार की देर रात लूट के आरोपी से मुठभेड़ हो गई। बरेली का एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बदायूं और मैनपुरी के उसके दो साथियों को कार सहित गिरफ्तार कर लिया।
घायल आरोपी आकाश मौर्या ने बताया कि 2 अगस्त को उबेर कंपनी की गाड़ी एटा के लिए ऑनलाइन बुक की। यह गाड़ी कमोद सिंह निवासी संतनगर पार्वतीपुरा थाना बाह जिला आगरा की थी। रात को लगभग 10 बजे मेरे साथ अरबाज और सूर्यप्रताप वहां से एटा के लिए चले। रास्ते में जेवर कस्बा के पास खाना खाया और सिकंदराराऊ निकलने पर उल्टी करने के बहाने गाड़ी को रुकवाया। चालक कमोद को पीटा और पीछे की सीट पर बिठा दिया। हाईवे पर पिलुआ थाना क्षेत्र में गुलाबपुर के पास पहुंचे जहां चालक को गाड़ी से उतारकर दो मोबाइल और 6 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।
एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने बताया कि 8 अगस्त को सूचना पर पुलिस ने सुन्ना नहर के पास बंथल गांव को जाने वाले रास्ते से बाइक सवार आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी आकाश मौर्य निवासी मदोना उर्फ पटपुरागंज थाना अलीगंज जिला बरेली के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार कर उसको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उसके द्वारा दी गई जानकारी पर अरबाज निवासी बनखड़िया थाना बिछवां जिला मैनपुरी और सूर्य प्रताप सिंह निवासी मुड़िया सतासी थाना बजीरगंज जिला बदायूं को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से लूटी गई कार, एक तमंचा, 3 जिंदा व एक खोखा कारतूस 315 बोर, एक बिना नंबर की बाइक, 2 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन
कार को बेचने की फिराख में थे आरोपी
आकाश ने पुलिस को बताया कि मेरे साथी अरबाज और सूर्यप्रताप गाड़ी को बेचने की फिराक में हैं, जो निधौली रोड पर घूम रहे हैं। इस पर पिलुआ पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दोनों आरोपियों को निधौली-पुठिया राजमार्ग से नगला दिलीप जाने वाले रास्ते पर लूटी हुई कार के साथ गिरफ्तार कर लिया।