फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   criminal carrying reward of fifty thousand arrested in encounter for robbing truck loaded with peanuts in Etah

Etah: मूंगफली लदा ट्रक लूटने वाला 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने से हुआ घायल

Wed, 13 Sep 2023 06:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 13 Sep 2023 06:59 PM IST
सार

एटा में मूंगफली लदा ट्रक लूटने वाला 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ है। गोली लगने से घायल भी है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
criminal carrying reward of fifty thousand arrested in encounter for robbing truck loaded with peanuts in Etah
Etah: मूंगफली लदा ट्रक लूटने वाला 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में मूंगफली से भरा ट्रक लूटने की घटना में वांछित चल रहे 50 हज़ार के इनामी अपराधी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। गोली लगने से वह घायल हुआ है। हालांकि उसका एक साथी मौके से भागने में सफल रहा।

विज्ञापन


एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 11 बजे कोतवाली देहात तथा स्वाट टीम सिरांव मोड़ के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान काले रंग की बिना नंबर की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल आती दिखी। इस पर दो व्यक्ति सवार थे। पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवारों ने भागने का प्रयास कर पुलिस टीम के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- गणेश चतुर्थी: यहां पर गणेश जी की प्रतिमा में धड़क रहा दिल, वीडियो कॉल पर देते हैं दर्शन, जानें क्या है रहस्य
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में 50 हज़ार के इनामी विष्णु निवासी बंथल कुतुबपुर थाना पिलुआ घायल हो गया, इसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसका साथी बदमाश लल्लन निवासी ग्राम भूरिगंवा थाना मारहरा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। बताया कि घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ेंः- UP: कमरे में भरी थी गैस...माचिस जलाते ही हुआ तेज धमाका, पलक झपकते ही ढह गई दीवार; आसपास के घरों में आईं दरारें

एसएसपी ने बताया कि मौके से तमंचा, कारतूस तथा मोटर साइकिल बरामद की गई है। 6 जुलाई की रात को मूंगफली से भरे ट्रक को लूटा गया था। इसमें कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें विष्णु वांछित चल रहा था यह भी बताया कि आरोपी के विरुद्ध एटा और कासगंज जनपद के विभिन्न थानों में 17 मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed