फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   yuvak kee hatya kar shav khet mein phenka

युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका

Wed, 17 Aug 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Wed, 17 Aug 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
yuvak kee hatya kar shav khet mein phenka
टेंपो चालक की हत्या कर शव फेंका - फोटो : अमर उजाला
गांव हीरापुर में एक युवक की अज्ञात लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को गांव के बाहर खेत में फेंक दिया। सुबह तलाश के दौरान शव मिलने से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मामले की तहरीर भाई ने अज्ञात के विरुद्ध दी है। 
विज्ञापन

थाना मिरहची के गांव हीरापुर निवासी धर्मपाल (38) पुत्र अनार सिंह मंगलवार रात घर के बाहर आंगन में अकेला सो रहा था। रात में ही वह घरवालों को बिना बताए कहीं चला गया। रात करीब एक बजे बारिश हुई, तब घरवालों ने धर्मपाल को भी अंदर कमरे में लाने के लिए आंगन में पहुंचे। आंगन में धर्मपाल नहीं मिला। परिवारीजनों ने धर्मपाल को तलाश किया। लेकिन कहीं भी पता नहीं चला। बुधवार सुबह किसान खेतों पर जा रहे थे, सुबह सात बजे गांव के बाहर ओमपाल के खेत में लोगों ने धर्मपाल का शव पड़ा देखा। मामले की सूचना तत्काल पुलिस, परिवारीजनों को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई गुरुदयाल ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। देर शाम आई पीएम रिपोर्ट में धर्मपाल की गला दबाकर हत्या की गई है, साथ ही चेहरे पर मारपीट के निशान मिले है। 
विज्ञापन

---
रंजिश से किया इंकार
मिरहची। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिवारीजनों ने बताया कि उनकी गांव में किसी से भी कोई विवाद नहीं है उसके बाद भी धर्मपाल की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया। बताते है कि धर्मपाल मंदबुद्धि भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed