फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Youth shot dead

य़ुवक की गोली मारकर हत्या

Mon, 09 Nov 2015 05:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Mon, 09 Nov 2015 05:44 PM IST
विज्ञापन
Youth shot dead
नगला बेरिया में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसके सिर को ईटों से कुचल दिया। युवक का शव खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेजा है। दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

केशव देवे पुत्र मीलाला निवासी नगला बेरिया रविवार की देर सांय घर से घूमने की कहकर निकल गया। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा तो परिवारीजनों को चिंता हुई। उसकी रात में ही गांव में तलाश कराई गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं लग सका। सुबह के समय उसका शव ग्रामीणों ने एक खेत में पड़े देखा।
विज्ञापन

मामले की सूचना युवक के परिवारीजनों को दी गई। सूचना पर वे मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। अपर पुलिस अधीक्षक राधे मोहन भारद्वाज, सीओ शवीह हैदर भी मौके पर पहुंच गए। हत्यारों ने उसको गोली मारने के बाद ईट पत्थरों से सिर को कुचल दिया। बताया गया कि युवक का सुबह मोहन निवासी गड़ढा मोहल्ला, एवं अन्नू निवासी अहरोली के साथ शराब के ठेके के निकट झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। मामले की तहरीर इन दोनों को नामजद करते हुए पुलिस को दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। अभी कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed