फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Youth killed, bodies thrown

युवक की हत्या करके शव फेंका

Mon, 06 Mar 2017 11:27 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Mon, 06 Mar 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Youth killed, bodies thrown
हत्या की जांच करती पुल‌िस - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
ढोलना के जखेरा बंबा पुलिया के निकट खाई में एक युवक का लहूलुहान शव बरामद हुआ है। युवक की लूट के बाद हत्या हुई या हादसे का शिकार हुआ यह गुत्थी उलझ गई है। युवक की शनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया है।
राहगीरों ने सोमवार सुबह खाई में एक युवक का शव देखा। शव मिलने की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से युवक के संबंध में जानकारी की, लेकिन कोई युवक की पहचान नहीं बता सका। युवक का चेहरा कुचला हुआ था। उसके हाथ एवं पैरों में भी चोट के निशान मिले। पुलिस ने उसकी शनाख्त के लिए तलाशी ली, लेकिन जेबों से न तो नगदी ही मिली और न ही मोबाइल या अन्य कोई ऐसा सामन जिससे युवक के बारे में जानकारी मिल पाती। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हादसे का लगता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस युवक की शनाख्त के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

शव के पास से हेलमेट मिलने के बाद  कई सवाल खड़े हो गए हैं। यदि युवक वाकई हादसे का शिकार हुआ है तो उसका वाहन कहां चला गया। किसी ने युवक को मरा देखकर वाहन को वहां से गायब कर दिया और उसके पास मौजूद नकदी आदि जेब से निकाल ली। या किसी ने उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद हत्या कर शव को फेंक दिया। या फिर शव को कहीं से लाकर डालने के बाद हत्या को हादसे का रूप देने की कोशिश की गई। इस गुत्थी को सुलझाना पुलिस को किसी चुनौती से कम नहीं होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed