{"_id":"d754342011a120f51a64695bfae4d04c","slug":"when-filling-gas-in-the-van-fire-stampede-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैन में गैस भरते समय लगी आग, भगदड़ मची ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वैन में गैस भरते समय लगी आग, भगदड़ मची
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Mon, 15 Jun 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली नगर स्थित निधौलीरोड पर धड़ल्ले से गैस से चलने वाली गाड़ियों
में गैस डाली जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार शिकायत के बाद भी गाड़ियों
में गैस भरने के मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार सायं करीब पांच
बजे वैन में युवक गैस किट के जरिए गैस भरवा रहा था, तभी अचानक आग लग गई।
पल भर में ही आग का गोला बनी वैन ने पास में ही खड़े ई-रिक्शा को भी चपेट में ले लिया, इतना ही नहीं परचून की दुकान में आग लगने से सामान जल गया। आग लगने के बाद लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना फायर पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।