फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ‍vyaapaar mandal ke ‌ja‌ilaadhyaksh se abhadrata par hangaama

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष से अभद्रता पर हंगामा

Sun, 26 Mar 2017 12:39 AM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sun, 26 Mar 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
vyaapaar mandal ke jailaadhyaksh se abhadrata par hangaama
‍व्यापार मंडल के ‌ज‌िलाध्यक्ष से अभद्रता पर हंगामा करते लोग - फोटो : amar ujala
व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्टी के नेता प्रमोद गुप्ता से शुक्रवार रात नगर कोतवाली के इंस्पेक्टर ने हाथापाई करते हुए उन्हें दफ्तर में बैठा लिया। खबर लगते ही कोतवाली पहुंचे व्यापारी, भाजपा और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। इस दौरान इंस्पेक्टर ने खुद को केंद्रीय मंत्री का रिश्तेदार बताकर रौब गांठने की भी कोशिश की। भाजपा विधायक ने समझौते का प्रयास भी किया, लेकिन लोग इंस्पेक्टर को निलंबित करने की मांग पर अड़ गए। इंस्पेक्टर के खिलाफ तहरीर भी दी। हालांकि रिपोर्ट नहीं लिखी गई है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल कंछल गुट के जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता रात में भट्ठा मालिक के बेटे के किसी मसले को लेकर कोतवाली पहुंचे थे। आरोप है कि वहीं इंस्पेक्टर ने उनसे अभद्रता की। विरोध करने पर हाथापाई करते करते हुए पुलिस कर्मियाें संग घसीट कर जबरन कोतवाली दफ्तर में बैठा लिया। इसकी खबर लगते ही वहां कार्यकर्ताओं, व्यापारियों के अलावा सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, एएसपी विसर्जन सिंह यादव और सीओ एमपी सलोनिया भी पहुंच गए। पर, व्यापारी और प्रमोद गुप्ता नगर कोतवाल संजय सिंह को निलंबित करने की मांग पर अड़ गए। प्रमोद गुप्ता ने इंस्पेक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। वहीं सदर विधायक ने भी इंस्पेक्टर की कार्यशैली पर नाराजगी जताई है। इस दौरान बसपा नेता जहीर अहमद, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप भामाशाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पंकज गुप्ता, विनीत गुप्ता, कवि राजकुमार भरत, हरिओम गुप्ता, सुशील गुप्ता, अनुज जैन, इरफान खान एडवोकेट, प्रशंात गुप्ता, युवराज रघुवंशी, अग्रिम जैन, संजय सबरवाल, सौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे। देखते ही देखते नगर कोतवाली के बाहर से लेकर अंदर का इलाका छावनी में तब्दील हो गया। हाईवे पर करीब 15 मिनट तक वाहनों की आवाजाही रुकी रही। हाईवे के किनारे डायल-100 और पुलिस के वाहनों की लंबी लाइन ही दिख रही थी।  
विज्ञापन


कांग्रेस नेता के समर्थन में आए भाजपाई
प्रमोद गुप्ता की पहचान जिले के कांग्रेसी पार्टी के नेता है। एक बार कांग्रेस पार्टी के टिकट पर निकाय चुनाव भी लड़ चुके हैं। लेकिन व्यापार मंडल का जिला अध्यक्ष होने और जुझारू कार्यशैली के कारण शुक्रवार देर रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं से ज्यादा भाजपा, एबीवीपी, वीएचपी, बसपाई और व्यापारियों की भीड़ उनके समर्थन में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करती दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं पुलिस कप्तान
एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई के दौरान विवाद हुआ है। सुप्रीम कोर्ट की रूलिंग के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज नहीं होगी। व्यापारी नेता प्रमेाद गुप्ता ने भी इंस्पेक्टर को धमकियां दी हैं।


एक पक्ष से रिपोर्ट, दूसरे पक्ष से दी तहरीर
एटा। कोतवाली नगर की पॉश कॉलोनी इंद्रपुरी निवासी हरीओम गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार शाम मनोज जैन के घर आए जिनसे इनकम टैक्स की जमा की फीस की रशीद मांगी गई। आरोप है कि मनोज जैन ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर दी। दूसरी तरफ मनोज जैन ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है कि इंद्रपुरी निवासी एक युवक कार्यालय पर आया और गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर ऑफिस में रखी फाइल फेंक दी। इसी मामले में शुक्रवार रात व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता हरिओम गुप्ता की ओर से सिफारिश करने नगर कोतवाली पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed