{"_id":"591205df4f1c1bfe74850ee8","slug":"vivaahita-kee-sandigdh-haalaat-mein-maut-hatya-ka-aarop","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
amar ujala
Updated Tue, 09 May 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता की मौत की तफ्तीश करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव दौलतपुर में राधा देवी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मौके पर पहुंचे उनके मायके वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मृतका के पति समेत पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना जसरथपुर के गांव नगला कलू निवासी विजयपाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि एक साल पूर्व बेटी राधा देवी (22) की शादी जैथरा क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी हिरदेश के साथ की थी। ससुरालीजनों ने दहेज में ट्रैक्टर की मांग की तो विजयपाल ने दामाद हिरदेश को ट्रैक्टर खरीद कर दे दिया। ससुरालीजन ट्रैक्टर की किस्त जमा करने को लेकर राधा पर दबाव बनाते थे और मारपीट करते थे। आरोप है कि सोमवार रात ससुरालीजनों ने मिलकर बेटी की पिटाई कर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह सीओ अलीगंज परशुराम सिंह, थानाध्यक्ष संग पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। पिता विजयपाल ने दामाद हिरदेश, जेठ श्यामवरन, जिठानी पप्पी, सास सरला देवी, ननद प्रेमलता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।