{"_id":"5925d1e04f1c1b90425365e8","slug":"train-se-mahila-ke-lekho-ke-aabhooshan-udaye","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में महिला के लाखों के आभूषण उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में महिला के लाखों के आभूषण उड़ाए
amar ujala
Updated Thu, 25 May 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में आभूषण चोरी होने पर पीड़ित महिलाएं
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद से आने वाली ट्रेन में बदमाशों ने महिला के बैग से लाखों रुपये मूल्य के आभूषण, नकदी आदि उड़ा लिए। महिला ने मामले की तहरीर जीआरपी को दी। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।
किरन देवी पत्नी शैलेंद्र निवासी शंम्भू नगला कायमगंज फर्रुखाबाद अपने नंदोई भानुप्रताप के यहां आयोजित होने वाले शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने परिवारीजनों के साथ कासगंज आ रही थी। किरन व उसके परिवारीजन दोपहर के समय चलने वाली पैसेंजर ट्रेन में सवार हो गए। उनके बैग में अंगूठी, जंजीर, झाले, मंगलसूत्र के अलावा 4 हजार की नकदी रखी हुई थी। ट्रेन में बदमाशों ने उनके बैग से नकदी, आभूषण पार कर लिए। जिसकी भनक उन्हें नहीं लगी। जब वह कासगंज स्टेशन पर पहुंची तो बैग में नगदी, आभूषण गायब मिलने पर उनके होश उड़ गए। पीड़ित जीआरपी पहुंचे। जीआरपी को मामले की तहरीर दी।