{"_id":"5161539049491b0c4c3812d89871f906","slug":"threatening-attack-on-former-sp-district-president-son-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" पूर्व सपा जिलाध्यक्ष पर जान लेवा हमला, पुत्र भी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व सपा जिलाध्यक्ष पर जान लेवा हमला, पुत्र भी घायल
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Mon, 24 Aug 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह यादव पर सोमवार दोपहर एक दर्जन से अधिक लोगों ने जान लेवा हमला किया। सूरजपाल को बचाने के प्रयास में उनका बेटा भी घायल हुआ है। इस दौरान हमलावर उनकी लाइसेंसी राइफल भी छीनकर ले गए। घायल सूरजपाल और उनके बेटे को जिला अस्पताल लाया गया, वहां से उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। हमले का आरोप सपा के मौजूदा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद देवेंद्र देवेंद्र सिंह यादव पर लग रहा है और हमले के पीछे कारण पंचायत चुनावों से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है।
घटना के वक्त सपा पूर्व जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह यादव अपने गांव सिरावली में मौजूद थे, उस समय गांव में पंचायत चुनावों की वोटर लिस्ट पर आई आपत्तियों के निस्तारण के लिए बीएलओ आया हुआ था। इसी बीच अवैध असलाह से लैस दर्जनभर हमलावरों ने पूर्व सपा जिलाध्यक्ष को घेरकर लाठी- डंडों से पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने पूर्व जिलाध्यक्ष की लाइसेंसी रायफल भी छीन ली। मौके पर मौजूद उनके पुत्र सुनील यादव के साथ भी मारपीट की, जिससे उन्हें भी गंभीर चोंटे आई हैं। घटना की सूचना पर सीओ शबीब हैदर एवं थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को पूर्व जिलाध्यक्ष ने हमलावरों के नाम नगला बल्देव निवासी मितेंद्र, संजय, रामबाबू, राजू, अनार सिंह आदि बताएं। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई थी।
पूर्व सांसद देवेंद्र यादव ने कराया हमला: सूरजपाल
पूर्व सपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह यादव ने आरोप लगाया है कि मौजूदा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव पर उन पर हमला कराया है। देवेंद्र यादव से उनकी काफी समय से रंजिश चल रही है।
विज्ञापन
आरोप बेबुनियाद, नहीं कराया हमला: देवेंद्र यादव
कासगंज(ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कुंवर देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि उन पर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। हमले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। वे इसकी निंदा करते हैं। राजनैतिक विद्वेष के चलते उनपर अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं।
हमलावरों की होगी गिरफ्तारी
सपा पूर्व जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह यादव पर हमला करने वाले हमलावरों की गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक हमलावरों के खिलाफ तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।