{"_id":"586407d64f1c1b425ceeb6a1","slug":"the-ring-of-thieves-in-the-night-west-amanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमांपुर में रातभर घूमी चोरों की बरात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमांपुर में रातभर घूमी चोरों की बरात
Amar Ujala
Updated Thu, 29 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में मंगलवार की रात को चोरों की बरात घूमती रही। चोरों ने छह दुकानों और बंद मकानों में से लाखों की चोरी की। सुबह जब इस बात की जानकारी लोगों को हुई तो वेे चौंक गए और लोग पुलिस गश्त पर सवाल उठाने लगे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला इंद्रा नगर में ध्रुव सोलंकी के मकान के बाहरी हिस्से में संचालित सर्राफा की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। दुकान के शटर के ताले चटकाकर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। सराफा की दुकान में रखी अलमारी के कुंडे तोड़कर चोरों ने सौ ग्राम सोने के जेवरात एवं पांच किलो चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। दुकान के काउंटर में रखी 5,600 रुपये की नकदी भी चोरी कर ली। चोरों ने सुभाष नगर मस्जिद के पास मोहम्मद आकिब के मकान की रेडीमेड की दुकान के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया यहां से चोर 50 हजार की नकदी एवं कपड़े चुरा ले गए।
शास्त्रीनगर में चोरों ने यामिन और यासिन के मकान को निशाना बनाया। दोनों ही परिवार के लोग एक वैवाहिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। घर पर कोई नहीं था। मुख्य गेट के ताले तोड़ने के बाद कमरों के ताले चटकाने के बाद कीमती सामान चोरी कर लिया। अमांपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डा. संजय यादव का मकान भी बंद था।
विज्ञापन
यहां भी ताले तोड़कर चोरों ने कैमरा, 4000 की नकदी, सोने की अंगुठी आदि चोरी कर लिया। गुड़ मंडी में राम औतार सिंह की परचूनी की दुकान पर चोरों ने 6000 रुपये की नकदी व अन्य सामान चुरा लिया। इसके अलावा लेखपाल गुरुकेश यादव के मकान के कमरे का ताला तोड़कर चोरी की कोशिश की गई लेकिन कमरे में कुछ ले जाने लाइक नहीं मिला। पुलिस ने सभी स्थानों पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से फिंगर प्रिंट लिए। अमांपुर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि चोरी की वारदातों को पुलिस ने बड़ी गंभीरता से लिया है। प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। शीघ्र ही चोरों को पकड़ा जाएगा।