फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The ring of thieves in the night West Amanpur

अमांपुर में रातभर घूमी चोरों की बरात

Thu, 29 Dec 2016 12:31 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Thu, 29 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
The ring of thieves in the night West Amanpur
चोरी के बाद ‌ब‌िखरा सामान - फोटो : Amar Ujala
कस्बे में मंगलवार की रात को चोरों की बरात घूमती रही। चोरों ने छह दुकानों और बंद मकानों में से लाखों की चोरी की। सुबह जब इस बात की जानकारी लोगों को हुई तो वेे चौंक गए और लोग पुलिस गश्त पर सवाल उठाने लगे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मोहल्ला इंद्रा नगर में ध्रुव सोलंकी के मकान के बाहरी हिस्से में संचालित सर्राफा की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। दुकान के शटर के ताले चटकाकर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। सराफा की दुकान में रखी अलमारी के कुंडे तोड़कर चोरों ने सौ ग्राम सोने के जेवरात एवं पांच किलो चांदी के जेवरात  चोरी कर लिए। दुकान के काउंटर में रखी 5,600 रुपये की नकदी भी चोरी कर ली। चोरों ने सुभाष नगर मस्जिद के पास मोहम्मद आकिब के मकान की रेडीमेड की दुकान के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया यहां से चोर 50 हजार की नकदी एवं कपड़े चुरा ले गए।
विज्ञापन



शास्त्रीनगर में चोरों ने यामिन और यासिन के मकान को निशाना बनाया। दोनों ही परिवार के लोग एक वैवाहिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। घर पर कोई नहीं था। मुख्य गेट के ताले तोड़ने के बाद कमरों के ताले चटकाने के बाद कीमती सामान चोरी कर लिया। अमांपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डा. संजय यादव का मकान भी बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भी ताले तोड़कर चोरों ने कैमरा, 4000 की नकदी, सोने की अंगुठी आदि चोरी कर लिया। गुड़ मंडी में राम औतार सिंह की परचूनी की दुकान पर चोरों ने 6000 रुपये की नकदी व अन्य सामान चुरा लिया। इसके अलावा लेखपाल गुरुकेश यादव के मकान के कमरे का ताला तोड़कर चोरी की कोशिश की गई लेकिन कमरे में कुछ ले जाने लाइक नहीं मिला। पुलिस ने सभी स्थानों पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से फिंगर प्रिंट लिए। अमांपुर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि चोरी की वारदातों को पुलिस ने बड़ी गंभीरता से लिया है। प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। शीघ्र ही चोरों को पकड़ा जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed