फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The missing man's body was found in a field four days

खेत में मिला चार दिन से लापता युवक का शव

Mon, 24 Aug 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Mon, 24 Aug 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
The missing man's body was found in a field four days
गांव म्यांसुर से चार दिन से लापता युवक का शव सोमवार सुबह एक खेत से बरामद हुआ। युवक की हत्या करके शव खेत में डाल दिया गया। शव बरामद होने की सूचना पर बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ आक्रोश जताते हुए जाम लगा दिया। पुलिस को शव का पंचनामा नहीं करने दिया। सोमवार शाम तक ग्रामीणों और पुलिस के बीच गतिरोध बना रहा। गतिरोध समाप्त होने पर पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन

युवक चंद्रपाल (25) निवासी अलादीनपुर म्यांसुर गांव में सिलाई की दुकान करता था। 21 अगस्त को वह सुबह के समय अलादीनपुर से म्यांसुर जाने के लिए रवाना हुआ। परिवारीजन युवक के लापता होने के बाद से ही तलाश में जुट गए। सहावर पुलिस को मामले की जानकारी दी, लेकिन सहावर पुलिस ने एक दिन युवक की गुमशुदगी दर्ज की। सोमवार की सुबह युवक का शव नगला सामंती में लालाराम के बाजरे के खेत में पड़ा मिला। युवक के दोनों हाथ पीछे की ओर बंधे हुए थे। युवक को लहूलुहान कर मौत के घाट उतारा गया। चेहरे को भी तेजाब डालकर जला दिया था। शव की शिनाख्त होने के बाद परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। आसपास के गांव के लोग भी जमा हो गए। लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश था। परिवारीजनों का आरोप था पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई अन्यथा चंद्रपाल की जान बच सकती थी।
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया और पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। एएसपी राधेमोहन भारद्वाज, एसडीएम शिवसिंह, सीओ राजाराम वर्मा ने परिवारीजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो अपनी मांग पर अड़े रहे। वार्ता विफल होने पर अन्य थानों का फोर्स और पीएसी को बुलाया। बाद में किसी तरह मामला शांत हुआ तब पुलिस ने शव को कब्जे लिया। पुलिस ने दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।   
विज्ञापन
विज्ञापन


चार बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
युवक चंद्रपाल हत्या के शिकार हुए चंद्रपाल की चार मासूम बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी शिवंागी सात वर्ष की है। जबकि निशा चार और प्रियंका दो वर्ष की है। जबकि चौथी पुत्री अंशिका का 20 दिन पूर्व ही जन्म हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed